पूर्णिया, अप्रैल 20 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। बाल विवाह मुक्त पूर्णिया अभियान के तहत अक्षय तृतीया के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर से विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक पूर्णिया के निर्देश पर जिला प्रोग्राम पदाधिकारी आईसीडीएस पूर्णिया के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। गठित टीम में जिला मिशन समन्वयक डीएचईडब्ल्यू, वन स्टॉप सेंटर की केंद्र प्रशासक, लेखा सहायक तथा दो पुलिस बल शामिल थे। टीम ने जिले के विभिन्न धार्मिक स्थलों पर पहुंचकर बाल विवाह जैसी कुप्रथा के खिलाफ लोगों को जागरूक किया। अभियान के तहत कामाख्या मंदिर, हरदा मठ मंदिर, माता स्थान, पूरन देवी मंदिर, सिटी काली मंदिर, लाइन बाजार शिव मंदिर, पंचमुखी मंदिर, रानी सती मंदिर कसबा सहित अन्य प्रमुख मंदिरों में पुजारियों से मुलाकात कर विशेष सतर्कता बरतने का आग्रह किया ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.