अलीगढ़, अप्रैल 19 -- अलीगढ़। खिरनी गेट पर जैन महिला अलीगढ़ नगर द्वारा अक्षय तृतीया के पावन दिवस पर राहगीरों को गन्ने के रस वितरण कर सेवा कार्य किया गया। सुबह मंदिर में श्रीजी का अभिषेक एवं प्रथम शांतिधारा करने का सौभाग्य राजेंद्र जैन, अर्पित जैन परिवार, द्वितीय शांतिधारा त्रिलोक चन्द्र जैन, गौरव जैन, मयंक जैन परिवार को प्राप्त हुआ। उसके बाद जगवीर किशोर जैन पूर्व एमएलसी, भारतीय जैन मिलन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नरेश कुमार जैन, सुरेश कुमार जैन गढ़ी, क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. पीके जैन, श्री दिगंबर जैन महासमिति के प्रांतीय महामंत्री राजीव जैन ने संयुक्त रूप से फीता खोलकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। समिति की मंत्री पूर्वी जैन ने सभी का आभार व्यक्त किया। यह भी पढ़ें- अक्षय तृतीया पर जैन मंदिर में हुई विशेष पूजा-अर्चना इस मौके पर ऋतु जैन, नीता जैन, मधु...