हाथरस, अप्रैल 20 -- हाथरस। रविवार को अक्षय तृतीया पर्व जैन मंदिर में उत्साह व भक्ति भाव के साथ मनाया गया। भगवान ऋषभदेव को छह महा तक आहार नहीं मिला था। अक्षय तृतीया के दिन भगवान ऋषभदेव ने गन्ने का रस ग्रहण किया था। इसलिए अक्षय तृतीया पर्व जैन समाज के लोग श्रद्धा भाव से मनाते हैं। हलवाई खाना स्थित 1008 श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन पंचायती बड़े मंदिर के सामने गन्ने का रस अनीता जैन वेलफेयर सोसाइटी संस्थापक सुधीर जैन लोहिया व अर्पित जैन लोहिया द्वारा वितरण कराया गया। इससे पूर्व मंदिर में पंडित विशाल जैन वेद के निर्देशन अभिषेक ,शांतिधारा ,नित्यनियम पूजन के उपरांत भक्तामर विधान कराया। यह भी पढ़ें- अक्षय तृतीया पर बांटा गन्ने का रस श्री आदिनाथ व पार्श्वनाथ भगवान पर प्रथम अभिषेक की बोली श्री जैन नवयुवक सभा अध्यक्ष उमाशंकर जैन ने ली। शांतिधारा की बोल...