गढ़वा, अप्रैल 20 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। रविवार को अक्षय तृतीया को लेकर बाजार में रौनक रही। मान्यता के अनुसार अक्षय तृतीया की गई खरीददारी का लंबे समय तक फल मिलता है। अक्षय तृतीया को लेकर सर्राफा के अलावा वाहन के शोरूम में भी लोगों की भीड़ दिखी। लोगों ने एडवांस बुकिंग करा रखी थी। अक्षय तृतीया पर लोग वाहन अपने-अपने घर ले गए। सोना महल के प्रो राजेश बाबू ने बताया कि अभी लगन को लेकर बाजार काफी अच्छा है। उसके बाद भी लोगों में अक्षय तृतीया को लेकर अलग माहौल बनता है। सोना, चांदी के अलावा लोग आजकल हीरे के छोटे छोटे आईटम को पसंद करते हैं। यह भी पढ़ें- अक्षय तृतीया पर चमका बाजार, जमकर हुई धनवर्षा धनतरेस के बाद अक्षय तृतीया की खरीदारी को लेकर लोगों में उत्सुकता रहती है। अक्षय तृतीय पर बाजार संतोषजनक रहा। अग्रवाल मुहल्ले के श्री साईं अलंकार के संतोष ने बत...