संभल, मार्च 22 -- भगवान परशुराम प्रकटोत्सव समिति द्वारा अक्षय तृतीया 19 अप्रैल के पावन अवसर पर भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा एवं प्रकटोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की रूपरेखा एवं निमंत्रण कार्ड का विधिवत विमोचन कर तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। समिति पदाधिकारियों ने बताया कि भगवान विष्णु के छठे अवतार एवं भगवान कल्कि के गुरु भगवान परशुराम को समर्पित यह शोभायात्रा पातालेश्वर मंदिर, पक्का बाग से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए निकलेगी। यात्रा मुन्नी माता मंदिर, मनोकामना तीर्थ, कल्कि मंदिर और सरथल चौकी होते हुए शंकर कॉलेज पहुंचेगी, जहां समापन आरती की जाएगी। इसके बाद परशुराम भवन में प्रसाद वितरण होगा। इसके साथ ही नगर के हयातनगर जर्मन मंदिर, पक्का बाग मंदिर, मुन्नी माता मंदिर और चोहट्टा महादेव मंदिर सह...