मुजफ्फरपुर, अप्रैल 19 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। अक्षय तृतीया के मौके पर जिले में पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। आभूषण दुकानों में खरीदारों की भीड़ उमड़ी। इसको लेकर सिटी एसपी, ग्रामीण एसपी और सभी एसडीपीओ के नेतृत्व में पुलिस टीम ने भीड़ वाली आभूषण दुकानों और आभूषण मंडियों में गश्त लगाया।एसडीपीओ टाउन टू- विनीता सिन्हा के नेतृत्व में अहियापुर, सदर और ब्रह्मपुरा थाना इलाके में सघन जांच अभियान चलाया गया। वहीं, सिटी एसपी मोहिबुल्लाह अंसारी, एसडीपीओ टाउन वन सुरेश कुमार ने पुरानी बाजार आभूषण मंडी में जांच की। संदिग्ध दिखने वाले बाइक सवार युवकों को रोक कर जांच की गई। इस दौरान कई युवकों को थाने लाकर सत्यापन भी किया गया। यह भी पढ़ें- बाबा गरीबनाथ मंदिर में झपटी महिला की चेन यह भी पढ़ें- एसएसपी के नेतृत्व में चलाया गया वाहन जांच अभियान यह भी पढ़...