लोहरदगा, अप्रैल 20 -- लोहरदगा,संवाददाता। अक्षय तृतीया पर लोहरदगा जिलेभर में खरीददारी को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। हालांकि इस बार 19 और 20 दोनों दिन अक्षय तृतीया मनाया गया। शुभ मुहूर्त पर सर्राफा बाजार में खरीदारी करने बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। शुभ मुहूर्त को देखते हुए लोगों ने आभूषण, सिक्के और अन्य कीमती धातुओं की खरीददारी की। सर्राफा कारोबारियों के अनुसार इस बार अक्षय तृतीया पर बाजार में अच्छी खासी रौनक रही। कई ग्राहकों ने पहले से ही बुकिंग करा रखी थी, जबकि बड़ी संख्या में लोग मौके पर ही खरीदारी करने पहुंचे। सोने-चांदी के दाम में हाल के दिनों में आई हल्की गिरावट ने भी ग्राहकों को आकर्षित किया। यह भी पढ़ें- अक्षय तृतीया पर बाजार गुलजार, 100 करोड़ से अधिक का कारोबार सिर्फ सर्राफा ही नहीं, बल्कि ऑटोमोबाइल और रियल एस्टेट सेक्टर में...