जहानाबाद, अप्रैल 19 -- मखदुमपुर, निज संवाददाता। अक्षय तृतीया के अवसर पर आभूषण दुकान और बर्तन की दुकानों में काफी भीड़ देखी गई। इस मौके पर करोड़ों रुपए के आभूषण की खरीदारी हुई है। मान्यता है कि अक्षय तृतीया को सोना, चांदी एवं धातु के सामान खरीदने से समृद्धि बनी रहती है। अक्षय तृतीया वैशाख शुक्ल पक्ष के तृतीय को मनाया जाता है। अक्षय तृतीया का शास्त्र में बड़ा महत्व बताया गया है। जिसके कई कारण हैं। एक मान्यता है कि इसी दिन त्रेता युग की शुरुआत हुई थी, दूसरी मानता है कि इस दिन भगवान विष्णु के छठे अवतार परशुराम जी का अवतार हुआ था, एक मान्यता है की मां गंगा का इसी दिन धरती पर अवतरण हुआ था। यह भी पढ़ें- Akshay Tritiya Date: क्या 20 अप्रैल को मनेगी अक्षय तृतीया, पंडित जी से जानें एक अन्य मान्यता के अनुसार महाभारत में भगवान श्री कृष्ण ने इसी दिन द्रो...