बाराबंकी, अप्रैल 20 -- त्योहार ने बदली बाजार की तस्वीर, सराफा और ऑटो सेक्टर दोनों चमके अक्षय तृतीया पर सराफा और वाहन बाजार में दिखी रौनकबाराबंकी। अक्षय तृतीया पर रविवार को शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र के सराफा बाजार में सुबह से ही चहल पहल देखने को मिली। महंगे होते सोने-चांदी के बीच सराफा बाजार में हल्के वजन लेकिन भारी डिजाइन वाले गहनों की खरीदारी करने वालों की भीड़ दुकानों पर रही। एक ओर सोने-चांदी खरीदने के लिए सराफा बाजार में भीड़ उमड़ी तो दूसरी ओर वाहन बाजार भी गुलजार रहा। दोपहर में तेज धूप के बावजूद दुकानों में खरीदारों की भीड़ दिखाई दी। अवकाश का दिन होने के कारण ज्यादातर लोग परिवार संग पहुंचे। यह भी पढ़ें- अक्षय तृतीया पर चमका बाजार, जमकर हुई धनवर्षा करीब 12 करोड़ रुपये का सराफा कारोबार व पांच से छह करोड़ के वाहनों की बिक्री हुई।धनतेरस के बा...