रामगढ़, अप्रैल 19 -- अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर शहर के सर्राफा बाजार में सुबह से ही खरीदारों की भीड़ उमड़ रही है। लोग इस दिन को बेहद शुभ मानते हुए सोने-चांदी के आभूषण और सिक्कों की खरीदारी कर रहे हैं। दुकानों पर आकर्षक डिजाइनों और ऑफर्स के चलते ग्राहकों की रुचि और भी बढ़ गई है। परिवार के साथ बाजार पहुंचे लोग परंपरा निभाने के साथ निवेश के उद्देश्य से भी खरीदारी कर रहे हैं। व्यापारियों के अनुसार, बाजार में अच्छी बिक्री होने की उम्मीद है। --कई लोगों ने कराई अग्रिम बुकिंगअक्षय तृतीया को लेकर इस बार ग्राहकों ने पहले से ही अपनी तैयारी कर ली थी। यह भी पढ़ें- अक्षय तृतीया पर बरसेगा धन, 185 करोड़ के कारोबार का अनुमान सर्राफा दुकानदारों के मुताबिक, पिछले कई दिनों से अग्रिम बुकिंग का सिलसिला जारी था। ग्राहकों ने अपनी पसंद के गहनों को पहले ही बुक क...