अलीगढ़, अप्रैल 19 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। अक्षय तृतीय पर रविवार को शहर के बाजार ग्राहकों द्वारा की गई खरीदारी से चमक उठे। लोगों ने महंगे भाव में भी सोने-चांदी की जमकर खरीदारी की। अक्षय तृतीय के शुभ मुहूर्त में कार, बाइक, इलेक्ट्रोनिक आइटमों की बिक्री हुई। लोगों पहले से वाहन की डिलीवरी के लिए बुकिंग करा रखी थी। सोने-चांदी के शोरूमों में सुबह से लेकर देररात तक ग्राहकों की भीड़ लगी रही। पिछले वर्षों की अपेक्षा इस वर्ष अच्छा व्यापार होने से व्यापारियों के चेहरे में अलग खुशी दिखी। एक अनुमान के मुताबिक अक्षय तृतीया पर अलीगढ़ में 100 करोड़ तक का कारोबार हुआ। यह भी पढ़ें- अक्षय तृतीया: शहनाइयों की गूंज से महका जिला, बाजारों में उमड़ा सैलाब अक्षय तृतीया का पर्व भी अब धनतेरस की तरह नए सामान की खरीदारी विशेष रूप से सोने-चांदी, वाहन आदि के लिए वि...