बागपत, अप्रैल 19 -- बागपत। अक्षय तृतीया पर जिलेभर के सर्राफा बाजार में खूब धनवर्षा हुई। लोगों ने अपनी राशि के अनुसार शुभ माने जाने वाली सोना व चांदी की वस्तुओं की खरीदारी की, साथ ही विवाह व अन्य समारोह के लिए एडवांस बुकिंग भी की। ऑटो सेक्टर में भी अक्षय तृतीया पर खासा कारोबार हुआ। अक्षय तृतीया पर देर शाम तक ज्वेलरी बाजार में खरीदारों की भीड़ उमड़ने से कारोबारियों के चेहरे खिले। मां लक्ष्मी के अवतरण दिवस के रूप में मनाई जाने वाली अक्षय तृतीया पर मंदिरों व घरों में धार्मिक अनुष्ठान के बाद मां लक्ष्मी की आरधना की गई। वैदिक मान्यता के अनुसार अक्षय तृतीया पर सोना-चांदी के आभूषणों की खरीदारी करना शुभ माना जाता है। यह भी पढ़ें- अक्षया तृतीया पर चमका बाजार, खूब हुई खरीदारी ऑटो मोबाइल कारोबारियों के अनुसार पिछली बार की तुलना में इस साल वाहनों की बिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.