चतरा, अप्रैल 20 -- चतरा प्रतिनिधि अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर चतरा बाजार में इस बार जबरदस्त रौनक देखने को मिली। सुबह से ही बाजार में खरीददारों की भीड़ उमड़ पड़ी, जिससे दुकानदारों के चेहरे खिल उठे। खासकर सोना-चांदी, वाहन और कपड़ा बाजार में अच्छी बिक्री दर्ज की गई। कई ग्राहकों ने पहले से ही अग्रिम बुकिंग कर रखी थी, जिसके कारण दुकानों पर पूरे दिन चहल-पहल बनी रही।व्यापारियों के अनुसार इस बार बाजार में लगभग 2.50 करोड़ रुपये तक के कारोबार की उम्मीद जताई जा रही है। सोने-चांदी के दाम में हल्की गिरावट और शुभ मुहूर्त के कारण लोगों ने जमकर खरीदारी की। यह भी पढ़ें- अक्षय तृतीया पर चमका बाजार, जमकर हुई धनवर्षा वहीं, दोपहिया और चारपहिया वाहनों की भी अच्छी बिक्री हुई। कपड़ा दुकानों में भी त्योहार को लेकर ग्राहकों की भीड़ देखने को मिली। दुकानदारों ने बताया कि ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.