बहराइच, अप्रैल 20 -- मिहीपुरवा, संवाददाता। मिहींपुरवा कस्बे के श्री राम जानकी मंदिर में अक्षय तृतीया के अवसर पर सोमवार को धार्मिक आस्था और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। भगवान विष्णु के छठे अवतार, चिरंजीवी भगवान परशुराम जी की प्रतिमा स्थापित की गई। यह आयोजन भगवान परशुराम सेवा समिति के तत्वावधान में हुआ। इस अवसर पर पूरे प्रांगण को फूल - मालाओं से सजाया गया। आचार्यों द्वारा मंत्रोच्चार के साथ पूजन, हवन और प्राण - प्रतिष्ठा कराई। जैसे ही प्रतिमा की स्थापना हुई, पूरा वातावरण भगवान परशुराम जी की जय हो के जयघोष से गूंज उठा। पदाधिकारियों ने बताया कि भगवान परशुराम की प्रतिमा स्थापना का उद्देश्य समाज में धार्मिक मूल्यों और संस्कृति के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। यह भी पढ़ें- अररिया : परशुराम जयंती पर मारवाडी ब्राह्मण समाज ने के निकाली विशाल पद...