फतेहपुर, अप्रैल 19 -- फतेहपुर। अक्षय तृतीया पर सोने-चांदी के आभूषणों की खरीदारी शुभ मानी जाती है। रविवार को अक्षय तृतीया के अवसर पर शहर की सर्राफा दुकानों, शोरूमों को आकर्षक ढंग से सजाया गया। चौक में अन्य दिनों की तुलना में काफी चहल पहल रही। दोपहर में गर्मी के कारण सन्नाटा रहा लेकिन सुबह शाम ग्राहक पहुंचते रहे। लोगों ने अपनी पसंद की ज्वैलरी खरीदी। अक्षय तृतीया को अबूझ मुहूर्त भी कहा जाता है। हालांकि सराफा दुकानदारों का कहना रहा कि इस बार सोना चांदी के भाव बढ़े होने के कारण अपेक्षा के अनुसार बिक्री कम हुई है। अक्षय तृतीया पर वैसे तो सभी शुभ काम होते हैं लेकिन सोना खरीदना इस दिन काफी शुभ माना जाता है। यह भी पढ़ें- अक्षय तृतीया पर चहक उठा बेल्हा का ज्वेलरी बाजार जिन लोगों को सोना खरीदना होता है, परिवार में शादी आदि के लिए सोने की ज्वैलरी खरीद...