मेरठ, अप्रैल 20 -- अक्षय तृतीया के मौके पर रविवार को बाजार में जमकर लक्ष्मी बरसीं। विभिन्न सेक्टरों में मिलाकर करोड़ों रुपये का व्यापार हुआ। व्यापारियों-कारोबारियों के चेहरे खिल उठे। व्यापारियों ने अकेले सर्राफा बाजार में ही 150 करोड़ रुपये से अधिक और शादियों के सीजन के कारण कुल मिलाकर 300 से 500 करोड़ रुपये के बीच कारोबार होने की उम्मीद जताई। ज्वेलरी सेक्टर में लाइटवेट गहनों की जबरदस्त मांग रही। सर्राफा व्यापार की बात करें तो सोने और चांदी के आभूषणों के साथ सिक्कों की भारी मांग रही। व्यापारियों के मुताबिक हल्के वजन वाले और आधुनिक डिजाइनों के गहनों की अच्छी बिक्री हुई। इससे इतर शादी-विवाह एवं अक्षय तृतीया के मद्देनजर ऑटोमोबाइल में बूम रहा। यह भी पढ़ें- अक्षय तृतीया पर बाजारों में उमड़ी भीड़, जमकर हुई खरीदारी शहर में 800 से अधिक शादियों के...