कौशाम्बी, अप्रैल 20 -- अक्षय तृतीया पर कड़ाधाम स्थित शक्तिपीठ मां शीतला धाम में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। तड़के चार बजे से ही श्रद्धालुओं का आगमन शुरू हो गया। गंगा स्नान करने के बाद भक्तों ने मां शीतला का विधिविधान से पूजन-अर्चन किया। कौशाम्बी के अलावा प्रयागराज, फूलपुर, मिर्जापुर, जौनपुर, भदोही, प्रतापगढ़, रायबरेली और उन्नाव समेत विभिन्न जिलों से भक्त मां शीतला के दरबार में पहुंचे। धाम पहुंचे श्रद्धालुओं ने गंगा के कुबरी, कालेश्वर व हनुमान घाट पर मोक्षदायिनी में आस्था की डुबकी लगाई। विधि-विधान से मां गंगा की पूजा की। स्नान के बाद भक्त जय मां शीतला के जयकारों के साथ मंदिर पहुंचे और कतारबद्ध होकर दर्शन किए। यह भी पढ़ें- अक्षय तृतीया पर श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में आस्था की डुबकी, मांगी मनौती भक्तों ने मां को नारियल, चुनरी, फूल और प्रसाद अर्प...