मथुरा, अप्रैल 19 -- अक्षय तृतीया पर अर्थ हाउसिंग द्वारा वृंदावन विहार में 17 से 19 अप्रैल तक विशेष ऑफर का आयोजन किया जा रहा है। इस योजना के तहत ग्राहकों को प्लॉट खरीदने पर गोल्ड पाने के साथ परिवार सहित विदेश यात्रा का मौका भी दिया जा रहा है। कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर श्री वृंदा ग्रुप के चेयरमैन राम अग्रवाल, ग्रुप डायरेक्टर्स राघव अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल, आशीष अग्रवाल और केके गौतम द्वारा किया गया। अर्थ हाउसिंग बिल्डटेक के फाउंडर्स विनय चौहान और राकेश चौधरी भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। आयोजकों ने बताया कि योजना का उद्देश्य लोगों को बेहतर निवेश के अवसर उपलब्ध कराना और रियल एस्टेट के प्रति आकर्षण बढ़ाना है। यह भी पढ़ें- अक्षय तृतीया की सुबह से ही शुभ मुहूर्त शुरू, जानें अपने शहर अनुसार अक्षय तृतीया का मुहूर...