लातेहार, अप्रैल 19 -- बेतला, प्रतिनिधि। वैशाख शुक्ल अक्षय तृतीया पर रविवार को क्षेत्र के सनातनियों ने उपवास रख माँ लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूरी श्रद्धा से विधिवत पूजा-अर्चना की। मौके पर पुजारियों(पंडित श्यामनाथ, उमेश मिश्र,अर्जुन पांडेय,सुरेंद्र पाठक आदि)ने श्रद्धालुओं को अक्षय तृतीया की महत्ता बताते भगवान विष्णु, परशुराम,नर-नारायण और हयग्रीव अवतार की बहुत ही रोचक और मार्मिक कथा सुनाई। वहीं श्रीराम भक्त हनुमान मंदिर पोखरीकला के पुजारी यशवंत पाठक ने कहा कि ऐसी मान्यता है कि इस दिन शुरू किए गए कोई भी शुभ कार्य का नाश नहीं होता। यही वजह है कि लोग इसदिन बिना कोई शुभ मुहूर्त देखे ही अपने मांगलिक कार्यों का शुभारंभ और जरुरी के सामानों की जमकर खरीदारी करते हैं। यह भी पढ़ें- Akshay Tritiya Date: क्या 20 अप्रैल को मनेगी अक्षय तृतीया, पंडित जी स...