बहराइच, अप्रैल 18 -- बहराइच, संवाददाता। सनातन संस्कृति के प्रतीक बैशाख शुक्ल पक्ष की तृतीया जिसे अक्षय तृतीया कहा जाता है। मंदी में डूबे सराफा कारोबार को संजीवनी देने जा रही है। भारतीय संस्कृति में सोने का महिलाओं में बेहद आर्कषण रहता है। वही सृष्टि के रचयिता भगवान विष्णु व मां लक्ष्मी की पूजा के महापर्व पर ऐसी मान्यता है कि अक्षय तृतीया पर सोने की खरीददारी समृधि की प्रतीक है। अक्षय तृतीया को लेकर सराफा बाजार में बेहद हलचल है। कारोबारियों का पूरा ध्यान हल्के जेवर, सिक्को को लेकर है। अनुमान है कि अक्षय तृतीया पर सराफा में लगभग एक करोड़ से अधिक का कारोबार रहने की संभावना है। यह भी पढ़ें- Akshaya Tritiya 2026 Shopping: सिंह राशि घी और कुंभ वाले खरीदें तिल, अक्षय तृतीया पर इस बार राशि अनुसार क्या लें? शादी विवाह के चल रहे सीजन में सोने चांदी ...