नई दिल्ली, अप्रैल 18 -- हर साल की तरह इस बार भी आम लोगों में अक्षय तृतीया के मौके पर सोना खरीदने का उत्साह दिख रहा है। हालांकि, अब सोना सिर्फ ज्वेलरी तक सीमित नहीं रह गया है। इसके अलावा भी कई विकल्प हैं जिसके जरिए सोने की खरीदारी कर सकेंगे। इनमें तीन विकल्प- डिजिटल गोल्ड, गोल्ड ETF और सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (SGB) हैं। ऐसे में अब सवाल है कि सोना की किस तरीके से खरीदारी करना ज्यादा अच्छा है।किसकी क्या खासियत? डिजिटल गोल्ड, गोल्ड ETF और सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड की बात करें तो इन तीनों विकल्पों का संबंध सोने की कीमत से होता है लेकिन इनके काम करने का तरीका अलग-अलग है। डिजिटल गोल्ड आसानी से मोबाइल ऐप के जरिए खरीदा और बेचा जा सकता है, जिससे छोटे निवेशक भी इसमें आसानी से शुरुआत कर सकते हैं। यह भी पढ़ें- LPG संकट के बीच सरकार की बड़ी तैयारी, अब एथेनॉल से खा...