रांची, अप्रैल 19 -- रांची, वरीय संवाददाता। अक्षय तृतीया के शुभ मुहूर्त पर खरीदारी को लेकर राजधानी रांची का बाजार पूरी तरह सज-धजकर तैयार है। सोने की ऊंची कीमतों के बावजूद सर्राफा बाजार में विशेष चमक देखी जा रही है, वहीं वाहन और कपड़ा बाजार में भी रौनक है। कारोबारियों ने इस विशेष दिन के लिए व्यापक तैयारियां की हैं और उन्हें उम्मीद है कि शुभ मुहूर्त के कारण बाजारों में ग्राहकों की भारी भीड़ उमड़ेगी। लोग इस दिन को सौभाग्य और समृद्धि का प्रतीक मानकर खरीदारी को विशेष महत्व देते हैं, जिससे विभिन्न सेक्टरों में बड़े कारोबार की उम्मीद जताई जा रही है। सर्राफा बाजार की बात करें तो सोने की कीमत प्रति दस ग्राम 1.42 लाख रुपये के पार पहुंच चुकी है। यह भी पढ़ें- अक्षय तृतीया पर बरसेगा धन, 185 करोड़ के कारोबार का अनुमान सोने की कीमतों में उछाल के बावजूद ज...