हाथरस, अप्रैल 16 -- हाथरस। अक्षय तृतीया के त्योहार को लेकर सराफा बाजार में उत्साह बढ़ गया है। कारोबारियों ने ग्राहकों की उम्मीदों और उनकी पंसद को ध्यान में रखते हुए तैयारियां तेज कर दी है। बाजार में इस बार आधुनिक और पारंपारिक डिजायनों का संगम देखने को मिल रहा है। सर्राफा कारोबारी मोहन लाल अग्रवाल का कहना है कि सोन और चांदी की कीमतों में लगातार उतार चढ़ाव जारी है। इस बार ग्रहाकों के खरीदारी के रुझान को प्रभावित किया है। भाव में स्थिरता के कारण इस साल कम वजन वाले आभूषणों की मांग अधिक बनी हुई है। विशेष रूप से अंगूठियां की बुकिंग में ईजाफा देखा गया है। यह भी पढ़ें- अक्षय तृतीया पर बरसेगी लक्ष्मी, 400 करोड़ के कारोबार की उम्मीद मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए ये आभूषण बजट और निवेश दोनों के लिहाज से पहली पंसद बने हुए हैं। हालांकि बाजार मे केवल हल्क...