अक्षय तृतीया: 20 हजार श्रद्धालुओं ने विष्णुचरण के दर्शन-पूजन किए
गया, अप्रैल 20 -- अक्षय तृतीया पर प्रसिद्ध विष्णुपद मंदिर में भीड़ रही। भीषण गर्मी के कारण वैशाख शुक्ल पक्ष तृतीया यानी सोमवार की सुबह से विष्णुपद मंदिर में श्रद्धालुओं की आवाजाही शुरू हो गयी। स्थानीय श्रद्धालुओं के अलावा दूसरे प्रदेशों से आए तीर्थयात्रियों ने भगवान विष्णुचरण के साथ माता धनलक्ष्मी की आराधना कर सुख-समृद्धि व अक्षय फल की कामना की। करीब 20 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन-पूजन किए। अहले सुबह से श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया। सुबह सात बजे के बाद भीड़ बढ़ गयी। गर्भगृह में भीड़ के बीच श्रद्धालुओं ने विष्णुचरण पर मत्था टेका। दूसरे प्रदेशों से आए पिंडदानियों ने भी कर्मकांड के बाद विष्णुचरण की पूजा-अर्चना की। यह भी पढ़ें- परशुराम जयंती व अक्षय तृतीया पर स्नान करने उमड़ी भीड़ अक्षय तृतीया के साथ चल रहे श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.