मथुरा, अप्रैल 17 -- अक्षय तृतीया के त्यौहार पर उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए वृंदावन को तीन जोन व 11 सेक्टरों में बांटते हुए चाक-चौबंद इंतजाम करने की रणनीति तय कर ली गयी है। गुरुवार को जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने तैयारी बैठक में समस्त व्यवस्थाएं समय से दुरुस्त करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि श्रद्धालुओं सुदृढ़ स्वास्थ्य, सुरक्षा, यातायात, साफ-सफाई, पेयजल, पार्किंग आदि व्यवस्था उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। पर्यटन थाना वृन्दावन के सभागार में बैठक लेते हुए जिलाधिकारी चन्द्र प्रकाश सिंह ने चिकित्सा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि विभिन्न स्थानों पर 10 मेडिकल टीम तथा 5 एंबुलेंस लगाए। यह भी पढ़ें- ठाकुर बांके बिहारी ने नाम एक और रजिस्ट्री वृन्दावन परिक्रमा मार्ग को सीसी टीवी कैम...