अल्मोड़ा, अप्रैल 19 -- अल्मोड़ा। अक्षय तृतिया पर जागेश्वर धाम में रविवार को आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। करीब आठ हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन कर सुख, समृद्धि और शांति का आशीर्वाद लिया। वीकेंड के साथ अक्षय तृतिया ने जागेश्वर में भक्तों की भीड़ जमा कर दी। शनिवार रात होने तक जागेश्वर क्षेत्र के लगभग सभी होटले, रिजॉर्ट और होम स्टे पैक हो गए। रविवार सुबह चार बजे से मंदिर के बाहर भक्तों की कतार लग गई। दोपहर होने तक कतार सड़क तक पहुंच गई। लोगों को बाबा के दर्शन के लिए घंटों का इंतजार करना पड़ा। इंतजार के बाद बाबा के दर्शन पाकर लोगों में खुशी दिखाई दी। यह भी पढ़ें- Chardham Yatra 2026: चारधाम यात्रा आज से होगी शुरू, दोपहर में खुलेंगे गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के पट, जानिए पूरा शेड्यूल इस दौरान लोगों ने शिवार्चन, जलाभिषेक कर बाबा का आशीर्वा...