नई दिल्ली, अप्रैल 3 -- आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' और 'धुरंधर 2' के लिए कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने ही एक्टर्स फाइनल किए थे। मुकेश ने हाल ही में दिए गए इंटरव्यू में बताया कि अक्षय खन्ना से पहले उन्होंने रहमान डकैत का रोल तीन अन्य एक्टर्स को ऑफर किया था। उन्होंने ये भी बताया कि उन तीन एक्टर्स ने रहमान डकैत का रोल क्यों रिजेक्ट किया था। पढ़िए मुकेश छाबड़ा का इंटरव्यू।किन्हें ऑफर किया था रोल? मुकेश छाबड़ा ने बॉलीवुड हंगामा को दिए इंटरव्यू में कहा, 'अक्षय खन्ना के पास जाने से पहले तीन एक्टर्स को रहमान डकैत का रोल ऑफर किया था। एक एक्टर साउथ से थे और बाकी दो बॉलीवुड से थे। मैं उनका नाम नहीं बता सकता, लेकिन ये जरूर बता सकता हूं कि उन्होंने ऑफर रिजेक्ट करते वक्त मुझे बहुत ही अजीब तर्क दिए थे। एक ने कहा था, इस फिल्म में तो कई सारे एक्टर्स हैं। ...