प्रयागराज, अप्रैल 17 -- हंडिया के अक्षय यादव को सामाजिक कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए एमएसडब्ल्यू में गोल्ड मेडल मिला। यह सम्मान महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की उपस्थिति में प्रदान किया गया। कुलपति प्रो. कुमुद शर्मा ने उन्हें मेडल, प्रमाणपत्र और डिग्री दी। एनएसयूआई के राष्ट्रीय सचिव अक्षय यादव छात्र जीवन से सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहे हैं। उन्होंने भारत जोड़ो यात्रा में भी भाग लिया। यह भी पढ़ें- यूओयू छात्रों का दीक्षारंभ कार्यक्रम हुआ यह भी पढ़ें- डीएमआई का दीक्षांत समारोह आज, राज्यपाल देंगे उपाधि
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.