नई दिल्ली, मार्च 26 -- बॉलीवुड खिलाड़ी यानी अक्षय कुमार और शिल्पा शेट्टी 90 के दशक की एक हिट ऑनस्क्रीन जोड़ियों में से एक थे। दोनों ने कई फिल्मों में एक साथ काम किया। उनकी जोड़ी को ऑनस्क्रीन ही नहीं ऑफस्क्रीन भी काफी पसंद किया जाता था। यही नहीं उस दौर में दोनों कथित तौर पर अफेयर की खबरों को लेकर भी सुर्खियों में रहे थे। पिछले साल, एक अवॉर्ड फंक्शन में दोनों की मुलाकात हुई थी और उन्होंने अपने मशहूर गाने 'चुरा के दिल मेरा' पर डांस भी किया था। इस दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में रहा था। ऐसे में अब एक बार फिर ये दोनों स्टार्स एक अवॉर्ड फंक्शन में मिले, और उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।फिर साथ दिखे अक्षय-शिल्पा अक्षय और शिल्पा के वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि दोनों एक-दूसरे से बातें करते और जोर-जोर से हंसते हुए न...