नई दिल्ली, फरवरी 28 -- बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की फिल्म 'भूत बंगला' सिनेमाघरों में 10 अप्रैल को रिलीज होने जा रही है। अक्की की इस हॉरर कॉमेडी फिल्म के टीजर और प्रोमो रिलीज किया जाना शुरू हो गया है और अक्षय कुमार अभी से इसके प्रमोशन में जुट गए हैं। एक हालिया इवेंट को अक्षय कुमार ने उस वक्त काफी शॉकिंग ट्विस्ट दे दिया, जब फिल्म के एक गाने में दिखाया गया सीन उन्होंने अपने एक को-स्टार की मदद से असल में करके दिखा दिया। अक्षय कुमार का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। पापाराजी विरल भयानी ने यह वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया है।कमेंट सेक्शन में क्या बोली ऑडियंस? वीडियो में अक्षय कुमार जब स्टेज पर पहुंचे तो इसके कुछ ही देर बाद उनका एक को-स्टार स्टेज पर आया और फिल्म 'भूत बंगला' के गाने में जो गर्दन पूरी तरह घुमा देने व...