नई दिल्ली, फरवरी 9 -- सलमान खान और अक्षय कुमार की फिल्मों की क्लैश की खबर सामने आई थी। ऐसी रिपोर्ट थी कि अक्षय, सलमान की फिल्म बैटल ऑफ गलवान के साथ अपनी फिल्म भूत बंगला रिलीज कर रहे हैं। लेकिन एक नई रिपोर्ट के मुताबिक अक्षय ने अपनी फिल्म की रिलीज डेट तय करने से पहले सलमान खान से बातचीत की थी। दोनों सालों पुराने यार हैं और इनके बीच हुई बातचीत के बाद ही अक्षय ने अपनी फिल्म 10 अप्रैल को रिलीज करने का फैसला किया। बाद में रिपोर्ट आई की सलमान ने अपनी फिल्म की रिलीज आगे बढ़ा दी है।अक्षय ने की थी सलमान खान से बात बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के मुताबिक अक्षय और सलमान के बीच फिल्मों की रिलीज को लेकर बातचीत हुई थी। इस रिपोर्ट में कहा गया है, 'अक्षय और सलमान अच्छे दोस्त हैं और अपने सभी फैसले एक-दूसरे के साथ ट्रांसपेरेंट तरीके से शेयर करते हैं। उनका र...