नई दिल्ली, जून 11 -- 'वेलकम टू द जंगल' का ट्रेलर रिलीज करने के लिए आज मुंबई में एक बड़ा इवेंट रखा गया था। इस इवेंट के दौरान अक्षय कुमार इमोशनल हो गए। उन्होंने अपने रिटायरमेंट पर खुलकर बात की। इसके साथ ही, उन्होंने फिल्म डायरेक्टर और राइटर नीरज वोरा के साथ-साथ दिवंगत एक्टर पंकज धीर को श्रद्धांजलि दी।रिटायरमेंट पर अक्षय कुमार ने क्या कहा? अक्षय ने कहा, 'कभी-कभी मेरा रिटायरमेंट लेने का मन करता है। अक्सर ये विचार मुझे सुबह 4 बजे आता है। लेकिन पांच सेकंड बाद मुझे याद आता है कि मुझे एक शूट पर जाना है, जहां 300 लोग मेरा इंतजार कर रहे हैं। फिर मैं खुद से कहता हूं कि मैं अगले दिन रिटायरमेंट के बारे में सोचूंगा। ऐसा करते करते 36 साल बीत गए हैं।' यह भी पढ़ें- क्या आपने देखा वेलकम टू द जंगल का ट्रेलर? लोग बोले- पुराने दिनों की कॉमेडी.रिटायरमेंट के बा...