नई दिल्ली, अगस्त 11 -- Sunshine Pictures IPO: बॉलीवुड के चर्चित निर्माता-निर्देशक विपुल शाह की कंपनी सनशाइन पिक्चर्स लिमिटेड का आईपीओ लॉन्च होने वाला है। इस आईपीओ के लिए कंपनी ने प्राइस बैंड तय कर दिया है। बता दें कि सनशाइन पिक्चर्स लिमिटेड ने अक्षय कुमार और जॉन अब्राहम समेत कई बड़े स्टार्स की फिल्में प्रोड्यूस की हैं।आईपीओ की डिटेल सनशाइन पिक्चर्स लिमिटेड के 282 करोड़ रुपये का आईपीओ 18 अगस्त को खुलेगा। इसके लिए प्राइस बैंड 342 से 360 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। आईपीओ 20 अगस्त को बंद होगा जबकि एंकर निवेशक 17 अगस्त को शेयरों के लिए बोलियां लगा सकेंगे। इसके तहत 48 लाख नए इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे और 30.37 लाख इक्विटी शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) लाई जाएगी। इस तरह कुल 78.37 लाख शेयरों की पेशकश की जाएगी। यह भी पढ़ें- रेलवे की कंपनी ...