नई दिल्ली, सितम्बर 27 -- अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म 'हैवान' बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हुई हुई है। इस फिल्म का डायरेक्शन प्रियदर्शन ने किया था। अक्षय और प्रियदर्शन की जोड़ी ने 'हेरा फेरी', 'गरम मसाला' समेत कई शानदार कॉमेडी फिल्मों में साथ काम किया है। लेकिन इस बार एक्टर और डायरेक्टर की जोड़ी ऑडियंस को इम्प्रेस करने में फेल हुई है। फिल्म 'हैवान' के फ्लॉप होने पर डायरेक्टर प्रियदर्शन ने अपना रिएक्शन दिया है। उन्होंने कहा अब वो अक्षय के साथ नॉन कॉमेडी फिल्म में काम नहीं करेंगे।अक्षय और प्रियदर्शन की ऑडियंस को नहीं पसंद सीरियस फिल्में डेकन क्रोनिकल को दिए इंटरव्यू में डायरेक्टर प्रियदर्शन ने फिल्म 'हैवान' के फ्लॉप होने को स्वीकार किया है। एक्टर ने कहा, 'फिल्म 'हैवान' का फ्लॉप होना मैं स्वीकार करता हूं। इससे फिर से ये साबित हुआ है कि ...