नई दिल्ली, सितम्बर 8 -- अक्षय कुमार और सैफ अली खान अपनी फिल्म 'हैवान' को प्रोमोट करने अमिताभ बच्चन के शो पर कौन बनेगा करोड़पति पर पहुंचे थे। इस दौरान खूब मस्ती हुई और पुराने किस्से, कहानियों को सिलसिला शुरु हुआ। अक्षय कुमार ने होस्ट अमिताभ के उस दौर के स्टारडम को याद करते हुए एक किस्सा शेयर किया। एक्टर ने बिग बी को वो दिन याद दिलाया जब वो उनके घर आए थे और काम करने वाले शख्स ने एक्टर पर 4 ग्लास पानी गिरा दिया था।अक्षय के हाउस हेल्प ने अमिताभ पर गिरा दिया था पानी कौन बनेगा करोड़पति पर पहुंचे अक्षय कुमार ने वो समय याद किया जब इंडस्ट्री के सबसे बड़े एक्टर अमिताभ बच्चन उनके घर गए थे। एक्टर ने कहा कि वो उस समय मुंबई के लोखंडवाला में रहते थे और अमिताभ बच्चन उनसे मिलने घर आए थे। अक्षय कहते हैं, 'सर, आपको याद है कि आप मेरे घर आए थे? मैं लोखंडवाला वाल...