नई दिल्ली, अप्रैल 19 -- Bhooth Bangla First Weekend Collection: अक्षय कुमार की हॉरर कॉमेडी फिल्म 'भूत बंगला' बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक परफॉर्म कर रही है। ठीक ठाक इसलिए कह रहे हैं क्योंकि फिल्म ने डे 0 से लेकर डे 3 तक (16 अप्रैल से 19 अप्रैल तक) भारतीय बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 56.11 करोड़ रुपये ही कमाए हैं। दिलचस्प बात ये है कि अक्षय कुमार और निर्देशक प्रियदर्शन की जोड़ी 14 साल बाद 'भूत बंगला' के साथ लौटी है। ऐसे में ये जानना मजेदार होगा कि 'भूत बंगला', कार्तिक आर्यन की 'भूल भुलैया 3' को पछाड़ पाई या नहीं।'भूत बंगला' का बॉक्स ऑफिस 'भूत बंगला' ने डे 0 पर 3.75 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं पहले दिन फिल्म ने 12.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। दूसरे दिन फिल्म की कमाई में उछाल आया और फिल्म ने 19 करोड़ का कारोबार किया। वहीं तीसरे दिन 'भूत बंगला' ने 21.11...