नई दिल्ली, अप्रैल 30 -- साल 2019 में रिलीज हुई केसरी को अक्षय कुमार की बेस्ट फिल्मों में से एक माना जाता है। इस फिल्म के सेट पर एक भयानक हादसा हो गया था। फिल्म के सेट पर एक एक्शन सीक्वेंस के दौरान आग लग गई थी। इस हादसे में किसी को नुकसान नहीं पहुंचा था, लेकिन सेट बर्बाद हो गया था और करीब 8 करोड़ का नुकसान हुआ था। हाल ही में वीएफएक्स सुपरवाइजर विशाल त्यागी ने बताया कि सेट पर आग को बुझाने का कोई खास इंतजाम नहीं था जिस वजह से सेट दो घंटे तक जलता रहा था।सेट की दीवारों पर किया धमाका हिंदी रश के साथ खास बातचीत में वीएफएक्स सुपरवाइजर विशाल त्यागी ने बताया, "हम केसरी के लिए हवाई में शूटिंग कर रहे थे। हमें एक बड़ा धमाका शूट करना था। शुरुआत में हम एक अलग दीवार बनाने वाले थे, लेकिन हमारे पास बजट नहीं था। तो हमने सेट की दीवारों पर ही धमाका करने का तय...