नई दिल्ली, जून 26 -- 2007 में आई वेलकम का तीसरा पार्ट वेलकम टू द जंगल आज यानी 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुका है। वेलकम टू द जंगल एक मल्टी-स्टारर फिल्म है। इस फिल्म में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, परेश रावल और राजपाल यादव जैसे कई बड़े कलाकार नजर आए हैं। सोशल मीडिया पर फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। लोग अक्षय कुमार की कॉमेडी की तारीफ कर रहे हैं। वहीं, कुछ यूजर्स दिशा पाटनी के बारे में भी सोशल मीडिया पर अपनी राय सामने रख रहे हैं। एक यूजर ने कहा- हॉल में लोग फिल्म देखकर सीटियां और तालियां बजा रहे हैं।अक्षय कुमार का कॉमेडी में कमबैक इस कॉमेडी फिल्म को लेकर एक यूजर ने लिखा- वेलकम टू द जंगल एक फुल ऑन एंटरटेनर फिल्म है। फिल्म में इतना बवाल और इतना ज्यादा स्टार पावर है कि रिव्यू से ज्यादा दर्शकों के रिएक्शन मायने रखते हैं। एक दूसरे यूजर ...