मुजफ्फर नगर, अप्रैल 20 -- खतौली रविवार को अक्षय तृतीया पर श्री1008 चन्द्रप्रभ दिगंबर जैन मंदिर पीसनोपाड़ा मंदिर में प्रबंध समिति एवं अखिल भारतीय जैन युवा फेडरेशन खतौली के तत्वावधान में भव्य आदिनाथ पूजन का आयोजन किया। कार्यक्रम की शुरुआत में जैनधर्म के प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ की प्रतिमा का प्रक्षाल व अभिषेक किया। उसके बाद विश्व शांति के लिए शांतिधारा की गई। विदेह शास्त्री के नेतृत्व में भक्तिमय पूजन की गई जिसमें भक्तों ने नृत्य पूर्वक भगवान का गुणगान किया। डॉ. नेमचंद जैन ने बताया कि आज से करोड़ों वर्षों पूर्व आज के दिन मुनिराज ऋषभ देव का आहार हस्तिनापुर नगरी में राजा सोम श्रेयांस के द्वारा कराया, उसी समय पांच आश्चर्य प्रकट हुए जिसमे रत्नों की वृष्टि, बाजे बजना ,देवताओ द्वारा जय जयकार करना आदि शामिल हैं। यह भी पढ़ें- अक्षय तृतीया पर जैन म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.