बदायूं, मई 23 -- क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय मदनजुड़ी के कक्षा पांच के मेधावी छात्र अक्षत ने हरियाणा सरकार के प्रतिष्ठित मोतीलाल नेहरू स्पोर्ट्स स्कूल की प्रवेश परीक्षा 2026-27 में सफलता प्राप्त कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। अक्षत का कक्षा पांच में प्रवेश सुनिश्चित होने पर परिवार व विद्यालय में खुशी की लहर दौड़ गई है।अपनी सफलता का श्रेय अपने गुरुजनों के मार्गदर्शन और माता-पिता के सहयोग को दिया।छात्र की इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक अनुज शर्मा सहित स्टाफ ने प्रसन्नता व्यक्त की और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।अक्षत के पिता हेमंत सिंह ने विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...