चम्पावत, अप्रैल 6 -- लोहाघाट। खरही निवासी छात्र अक्षत चन्द्र का चयन सैनिक स्कूल घोड़ाखाल में हुआ है। उन्होंने प्रदेश में चौथा स्थान हासिल किया है। अक्षत वर्तमान में सेंट थेरेसा स्कूल हल्द्वानी के छात्र हैं। अक्षत के पिता सुरेश जीआईसी सेमलखलिया रामनगर और मां कमला लोहिया अतिथि शिक्षिक हैं। उन्होंने सफलता का श्रेय माता-पिता और गुरुजनों को दिया है। उनकी सफलता पर शिक्षक पान सिंह मेहता, जिला पंचायत सदस्य सोनू बोहरा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य भोला बोहरा, दरबान सिंह रजवार ने खुशी जताई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.