संभल, अप्रैल 8 -- भगवान श्रीकृष्ण के काका अक्रूर जी महाराज के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में 11 अप्रैल को निकाली जाने वाली शोभायात्रा की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। बुधवार को इस संबंध में श्री वार्ष्णेय यूथ संगठन द्वारा बैठक आयोजित की गई। इस दौरान उद्योगपति मौसम गुप्ता द्वारा संगठन को एक कुंतल 20 किलो वजनी पीतल की अक्रूर जी महाराज की प्रतिमा भेंट की गई है। बैठक में प्रभात कृष्णा, अमित केएस, अनुज वार्ष्णेय (अन्नू), अमित चौधरी, मयंक वार्ष्णेय (चिंकल), देवेंद्र गुप्ता (मोनू), मंतेश वार्ष्णेय मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...