वाराणसी, जुलाई 27 -- वाराणसी/चिरईगांव, हिटी। रिंग रोड पर बभनपुरा के पास निर्माणाधीन 1.32 किलोमीटर लम्बे और 12.5 मीटर चौड़े गंगा पुल की दूसरी लेन का काम लगभग 70 फीसदी पूरा हो गया है। सभी पिलर बन चुके हैं। इस समय सेगमेंट (स्लैब) का निर्माण चल रहा है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के अधिकारियों का दावा है कि अक्तूबर से इस लेन पर वाहनों का आवागमन शुरू करा दिया जाएगा। रिंड रोड के फेज-2 के पैकेज-2 में सड़क निर्माण पूरा हो गया है।

गंगा पुल के निर्माण की स्थिति गंगा पुल की एक लेन से हल्के वाहनों का आवागमन हो रहा है, जबकि दूसरी लेन और आगे पं. दीनदयाल उपाध्याय-पटना रेलरूट पर चंदौली जिले की सीमा में स्थित रेलवे क्रॉसिंग पर बो-स्टिंग गर्डर की लॉन्चिंग का काम बचा है। इस समय गंगा पुल के निर्माण का दिन में काम चल ही रहा है, रात आठ बजे वा...