अक्तूबर में बदले रूट से चलेंगी भोपाल की ट्रेनें
धनबाद, सितम्बर 17 -- धनबाद। पश्चिम मध्य रेलवे के बीना और आगासोद स्टेशनों पर यार्ड रीमॉडलिंग कार्य के कारण रेलवे ने कई ट्रेनों के रूट में बदलाव किया है। भोपाल से चलने वाली 11631 भोपाल-धनबाद एक्सप्रेस नौ, 12 और 15 अक्तूबर को नियमित मार्ग के बजाय परिवर्तित मार्ग इटारसी जंक्शन, जबलपुर, कटनी साउथ, न्यू कटनी जंक्शन होकर चलेगी। 11632 धनबाद-भोपाल एक्सप्रेस नौ, 12 और 15 अक्तूबर को न्यू कटनी, कटनी साउथ, जबलपुर, इटारसी होकर भोपाल पहुंचेगी। 13025 हावड़ा-भोपाल एक्सप्रेस12 अक्तूबर को न्यू कटनी, कटनी साउथ, जबलपुर और इटारसी होकर चलेगी। 13026 भोपाल-हावड़ा एक्सप्रेस 14 अक्तूबर को इटारसी, जबलपुर, कटनी साउथ व न्यू कटनी होकर चलेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.