लोहरदगा, सितम्बर 30 -- लोहरदगा, संवाददाता। झारखंड आंदोलनकारी महासभा लोहरदगा जिला समिति की बैठक जिलाध्यक्ष अनिल कुमार भगत की अध्यक्षता में हुई। बैठक में झारखंड आंदोलनकारियों की मांगों और उनके हित में सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों पर चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अनिल कुमार भगत ने कहा कि झारखंड आंदोलनकारी वर्षों से अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। लेकिन सरकार की ओर से अब तक उनकी मांगों के समाधान की दिशा में ठोस पहल नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि अगस्त क्रांति का माह है। आने वाले अक्टूबर माह में आंदोलनकारी अपनी मांगों को लेकर आर-पार की लड़ाई शुरू करेंगे और अपने उद्देश्यों की पूर्ति के लिए संघर्ष को तेज करेंगे। जिला कार्यकारी अध्यक्ष अमर किन्डो ने कहा कि सरकार सभी आंदोलनकारियों को समान रूप से सम्मान, नियोजन, पेंशन स...