नई दिल्ली, नवम्बर 10 -- भारत में लग्जरी इलेक्ट्रिक कारों की डिमांड लगातार बढ़ रही है। अक्टूबर 2026 में इस सेगमेंट में टोटल 868 इलेक्ट्रिक कारों का रजिस्ट्रेशन हुआ। पिछले साल अक्टूबर में यह आंकड़ा 567 यूनिट था। इस तरह ऐनुअली सेल में 53.1 पर्सेंट की बढ़ोतरी दर्ज की गई। सेल के मामले में टॉप पर BMW रही। वहीं, टेस्ला की सेल में पिछले साल के मुकाबले 627.5 पर्सेंट की ग्रोथ हुई है। आइए जानते हैं डीटेल।BMW पहले नंबर पर अक्टूबर में BMW ने लग्जरी इलेक्ट्रिक कार सेगमेंट में पहला स्थान हासिल किया। कंपनी ने 462 यूनिट का रजिस्ट्रेशन किया, जो पिछले साल अक्टूबर के 365 यूनिट के मुकाबले 26.6 फीसदी ज्यादा है। हालांकि, सितंबर की तुलना में BMW के रजिस्ट्रेशन 13.8 प्रतिशत कम हुए हैं। कंपनी की मार्केट हिस्सेदारी भी पिछले साल के 64.4 फीसदी से घटकर 53.2 फीसदी रह ग...