नई दिल्ली, अक्टूबर 2 -- अक्टूबर 2026 ग्रह गोचर: अक्टूबर का महीना ज्योतिष के लिहाज से काफी अहम रहने वाला है। इस महीने कई बड़े ग्रह अपनी चाल बदलेंगे। शुक्र 3 अक्टूबर को वक्री होंगे। इसके बाद 17 अक्टूबर को सूर्य तुला राशि में प्रवेश करेंगे। 24 अक्टूबर को बुध वक्री होंगे। वहीं 31 अक्टूबर को गुरु राशि परिवर्तन करेंगे। ग्रहों की इन चालों का असर सभी राशियों पर पड़ेगा। ज्योतिषाचार्य पंडित नरेंद्र उपाध्याय के मुताबिक, अक्टूबर में ग्रहों की बदलती स्थिति कुछ राशियों के लिए खास रह सकती है। खासतौर पर मेष, कर्क और मिथुन राशि के जातकों को कामकाज, धन और करियर से जुड़े मामलों में अच्छे बदलाव देखने को मिल सकते हैं।आइए जानते हैं, किन राशियों को होगा जबरदस्त फायदा मेष राशि- मेष राशि वालों के लिए अक्टूबर की शुरुआत कामकाज के लिहाज से अच्छी रह सकती है। नौकरी मे...