नई दिल्ली, सितम्बर 22 -- सितंबर के बाद अक्टूबर का महीना भी कार लवर्स के लिए बेहद एक्साइटिंग रहने वाला है। अक्टूबर में कई नई कारें और अपडेटेड मॉडल बाजार में एंट्री कर सकती हैं। इनमें होंडा एलिवेट फेसलिफ्ट से लेकर वॉल्वो की दो लग्जरी इलेक्ट्रिक कारें, नई Audi Q3 और Hybrid SUV तक शामिल हैं। कुछ मॉडलों की लॉन्च डेट तय है, जबकि कुछ की डेट अभी सामने नहीं आई है। फिलहाल आइए जान लेते हैं इन अपकमिंग कारों के बारे में।होंडा एलिवेट फेसलिफ्ट होंडा एलिवेट फेसलिफ्ट को भारत में 6 अक्टूबर 2026 को लॉन्च किया जाएगा। अपडेटेड एसयूवी में डिजाइन और फीचर्स से जुड़े कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं। इसमें नई ग्रिल, बदले हुए फ्रंट और रियर बंपर, अपडेटेड लाइटिंग और नए डिजाइन के अलॉय व्हील शामिल हो सकते हैं। नए कलर ऑप्शन भी मिलने की उम्मीद है। पावरट्रेन में बदलाव की उम...