लखीमपुरखीरी, सितम्बर 20 -- जिला ताइक्वांडो संगठन लखीमपुर खीरी के पदाधिकारियों ने राजापुर मंडी स्थित अमित मिश्रा के कार्यालय पर अंतर जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता करवाने के सिलसिले में एक बैठक का आयोजन किया। इसकी अध्यक्षता अमित मिश्रा ने की। इस मौके पर जिला ताइक्वांडो संगठन लखीमपुर के पदाधिकारियों ने अंतर जिला ताइक्वांडो प्रतियोगिता को संपन्न कराने के लिए रणनीति बनाई। बैठक में मौजूद सीनियर कोच प्रदीप कुमार ने बताया कि अंतर जिला ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन अक्टूबर माह में किया जाएगा। जिसमें लगभग पांच जिले की टीमें भाग लेंगी। बैठक में रोहित अवस्थी, नब्बन खान, दर्शन लाल,साजिद खान,अरुण तिवारी,रेहान रजा,ब्रजकिशोर दीक्षित, दिनेश कुमार,भारत वर्मा, अन्ना, रजी अहमद मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...