धनबाद, नवम्बर 21 -- धनबाद, मुकेश सिंह। कोयले से अक्टूबर महीने में झारखंड को रिकॉर्ड कमाई हुई है। कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) की ओर से अक्टूबर 2026 में विभिन्न राज्यों के सरकारी खजाने में कुल 4,173.69 करोड़ रुपये जमा किए गए हैं। इसमें रॉयल्टी, जिला खनिज फाउंडेशन (डीएमएफ), राष्ट्रीय खनिज अन्वेषण ट्रस्ट (एनएमईटी), जीएसटी और अन्य मदों से प्राप्त राशि शामिल है। राज्यों को राजस्व भुगतान के मामले में झारखंड (स्टेट एवं सेंट्रल एक्सचेकर) सबसे आगे रहा। झारखंड को अक्टूबर में कुल 1,909.98 करोड़ रुपये मिले, जो सभी राज्यों को किए गए कुल भुगतान का लगभग आधा (45.7 प्रतिशत) है। ओडिशा 719.20 करोड़ रुपये के साथ दूसरे और मध्य प्रदेश 588.92 करोड़ रुपये के साथ तीसरे स्थान पर रहा। छत्तीसगढ़ को 445.63 करोड़ और महाराष्ट्र को 328.78 करोड़ रुपये प्राप्त हुए। वहीं पश...